Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

साउथ कोरिया के बाद एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर की यात्रा करेंगे स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर...

चयन की प्रक्रिया शासन स्तर पर की जा रही है। इस संदेश के साथ भेजे जा रहे प्रपत्र में सहमति या असहमति प्रदान करें।

साउथ कोरिया के बाद एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर की यात्रा करेंगे स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर...
X

MP News : भोपाल। साउथ कोरिया के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सिंगापुर जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह यात्रा एक्सपोजर विजिट के लिए की जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस यात्रा के लिए विभाग ने लोक सेवकों से सहमति के लिए वॉट्सऐप मैसेज जारी किया है। पांच साल पहले एक्सपोजर विजिट के नाम पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्राचार्य साउथ कोरिया गए थे। तत्कालीन मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रमुख सचिव समेत विभाग के सभी अधिकारी समेत ढाई सौ लोकसेवकों ने यात्रा की थी।

MP News : अलग- अलग तिथियों में की गई यात्रा में करीब पांच करोड़ खर्च हुए थे। दल ने वहां से लौटकर प्रमुख सचिव को प्रेजेंटेशन भी दिया, लेकिन योजना आज तक नहीं बन पाई,और न ही कुछ असर दिखा। इस बार यात्रा में स्टार्स प्रोजेक्ट का सहारा लिया गया है। विभाग के अपर संचालक की तरफ से मैसेज में लिखा है कि स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित विभागीय लोक सेवकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित किया जाना प्रस्तावित है। चयन की प्रक्रिया शासन स्तर पर की जा रही है। इस संदेश के साथ भेजे जा रहे प्रपत्र में सहमति या असहमति प्रदान करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire