Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

स्कूटी के बाद अब मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी लैपटॉप की राशि, सीएम 21 फरवरी को करेंगे ट्रांसफर...

इसके पहले मुख्यमंत्री स्कूलों के टॉपर को स्कूटी के लिए राशि का वितरण कर चुके हैं।

स्कूटी के बाद अब मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी लैपटॉप की राशि, सीएम 21 फरवरी को करेंगे ट्रांसफर...
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले साल 12 वी कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही है। स्कूटी के बाद अब राज्य सरकार लैपटॉप का पैसा देने जा रही है। सीएम डॉ मोहन यादव 21 फरवरी को सवा दो सौ करोड़ खर्च कर 90 हजार बारहवी के टॉपर्स को लैपटाप के लिए राशि देगी। यह राशि 21 फरवरी को प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में दी जाएगी। बारहवीं परीक्षा शुरू होने के चार दिन पहले जिलों से विद्यार्थियों को राशि वितरण के लिए बुलाया गया है। इसके पहले मुख्यमंत्री स्कूलों के टॉपर को स्कूटी के लिए राशि का वितरण कर चुके हैं।

MP News : दरअसल प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से बारहवीं में 75 या उससे ऊपर अंक लाने वाले मेघावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि दी जाती है। पिछले साल एमपी बोर्ड के बारहवीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 78 हजार 641 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि दी गई है। वर्ष 2023-24 में माशिमं की बारहवीं परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 89710 के आसपास है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग 12 हजार ज्यादा है।

MP News : इस बार विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि देने में सवा दो सौ करोड के आसपास खर्च होना है। विद्यार्थियों को पूर्व में यह राशि दिसंबर के अंत तक मिल जाती थी, लेकिन वर्ष 2023-24 के बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को यह राशि अब तक नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में मामला आने के बाद अब उक्त राशि का वितरण किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को राशि वितरण के लिए 21 फरवरी को प्रशासन अकादमी में बुलाया गया है। हर जिले से दो-दो टॉपर आएंगे। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire