Begin typing your search above and press enter to search.
450 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब कैब ड्राइवर से मारपीट कर टैक्सी लूटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
रातीबड़ पुलिस ने बताया कि बदमाश 19 जुलाई को बिलकिसगंज से कार चालक से मोबाइल और कार लूटकर फरार हो गए थे।

भोपाल। भोपाल शहर रातीबड़ पुलिस ने ड्राइवर से मारपीट कर ओला टैक्सी लूटने वाले आरोपियों को गिरतार कर उनके कब्जे से कार, मोबाइल सहित लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने अनजान व्यक्ति से मोबाइल मांगकर गाड़ी की बुकिंग की थी। रातीबड़ पुलिस आरोपियों की गिरतारी के लिए भोपाल, सीहोर और रायसेन जिले के प्रमुख मार्गों के चौक-चौराहों पर लगे करीब 450 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शहर के 75 गुंडा, निगरानी बदमाश और आदतन अपराधियों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की शिनात कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम देना बताया।
रातीबड़ पुलिस ने बताया कि बदमाश 19 जुलाई को बिलकिसगंज से कार चालक से मोबाइल और कार लूटकर फरार हो गए थे। योगेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ओला कैब चलाता है। 19 जुलाई को रात करीब 10 बजे आईएसबीटी पर था। इस दौरान अज्ञात नंबर से फोन आया औऱ कहा कि किराए पर गाड़ी चाहिए। योगेश ने आइएसबीटी पर होना बताया तो तीन लोग आए और रातीबड़ चलने को कहा। योगेश तीनों को लेकर सरवर गांव के पास पहुंचा तो पीछे बैठे एक लड़के ने उसका गला दबाया और करीब 7800 रुपए, एक मोबाइल फोन छुड़ा लिया और बिलकिसगंज के पास झाडिय़ों में फेंक कर कार लूट कर फरार हो गए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


