सत्याग्रह पदयात्रा कर शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
महासमुंद: छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आवाह्न पर संविलियन के बाद फिर शिक्षकों के सबसे बडे आंदोलन का आगाज हुआ है, हजारो शिक्षकों ने बापूजी के सत्याग्रह मार्ग का अनुसरण करते हुए राजधानी रायपुर में अपनी ताकत दिखायी। प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, विकास राजपूत के नेतृत्व में तूता रायपुर में धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम मांगो का ज्ञापन सौंपा।
गांधी के भेष में शिक्षक एल बी को सामने बैठाकर सरकार को यह संदेश दिया कि हम अपनी मांगो को लेकर संघर्ष के लिए तैयार है। टोपी में पुरानी पेंशन, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, लंबित डीए लिखकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी की गारंटी शिक्षकों के लिए तत्काल लागू करने की मांग की।मोदी की गारंटी में शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने व मंहगाई भत्ता देय तिथि से देने का उल्लेख है उसकी धरना प्रदर्शन में खूब चर्चा रही, मोदी की गारंटी लागू कराने नारेबाजी किया गया।


धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह पदयात्रा में महासमुंद जिला से सुधीर प्रधान, नारायण चौधरी, शोभा सिंह देव, दिनेश नायक, ईश्वर चन्द्राकार,सिराज बक्स, दुर्वशा गोस्वामी,सादराम अजय,लालजी साहू,नंद कुमार साहू,विजय प्रधान, राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू, खिलावन वर्मा, प्रदीप वर्मा, सालिक राम साहू, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चंद्राकर, घनश्याम चक्रधारी, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, राधेश्याम पटेल,मोहन साहू,आशीष साहू,आशीष देवांगन, गौरी शंकर पटेल, अनूप नायक,कौशल साहू,सम्मेसिंह ठाकुर,मुकेश डड़सेना, अनिल सिंह सरदार,कैलाश पटेल,पवन यादव,नरेश बारिक ,लुभान दीवान, राजेन्द्र पांडे, प्रमोद चन्द्राकर, हरेन्द्र मांडले, रोहित ठाकुर ,खोमन चन्दाकर, गोविंद देवांगन, लक्ष्मी नाथ सकरिया, लक्ष्मीकांत मंगेशकर,
-1728018904.jpeg)
-1728018904.jpeg)
मंजू वर्मा, गीता दसरवर, लता राजन, रिचा पांडे मेमन चंद्राकर, तारामती साहू विनय पात्र, करमु लाल चौहान, कौशल्या चौहान, विजया दास, घनश्याम साहू, करम सिंह जगत, अवध साहू डमरू धर बाघ, किशोर कुमार, अशोक साहू, शशिभूषण रावल खेमराज पटेल, धनीराम सिदार, लाभोराम ठाकुर, शत्रुघन निषाद, रत्थूलाल साहू, हरिशकर पटेल, प्रेमनारायण श्रीवास, अर्जुन बरिहा, परसुराम बरिहा, रामनारायण बरिहा, लक्ष्मण कुमार कोसले, विरेन्द्र कुमार साहू, हेमसागर बगर्ति, नारायण गभेल, राजेश साहू, तुलसी बरिहा, रविशंकर बनछोर, मनोज पटेल, नरेश कुमार बरिहा, उमाशंकर नायक, कृष्ण कुमार ठाकुर, कुंतल बाघमार, महेश पटेल, गंगाराम चौहान, अरक्षित बरिहा, अक्षय कुमार साहू आत्मा राम साहू सहित हजारों एल बी संवर्ग के शिक्षक शामिल हुए।
जिन मांगो को लेकर सत्याग्रह पदयात्रा कर ज्ञापन सौंपा उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे।
माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे।
शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए।
ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन "पूर्व सेवा गणना मिशन" अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत -
14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।
1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे
11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा।
25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।
उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंद कुमार साहू एवम जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।



