Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मासूम छात्रा को अकेला पाकर नशेड़ी युवक ने घर में घुसकर की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार...

उस समय उसको अकेला देख आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ बेड टच छेड़छाड़ कर दी।

मासूम छात्रा को अकेला पाकर नशेड़ी युवक ने घर में घुसकर की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिक छात्रा के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने ही उसके साथ छेड़छाड़ की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय नाबालिक छात्रा अकेली थी, उस समय उसको अकेला देख आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ बेड टच छेड़छाड़ कर दी।

MP News : जब नाबालिक किशोरी के परिजन घर पहुंचे तो पूरी आपबीती नाबालिक ने उन्हें बताई। उसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और संबंधित आरोपों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है और नशे की हालत में ही नाबालिक के घर में घुसा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच में शाहपुरा पुलिस जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire