Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED की रेड के बाद जयश्री गायत्री फूड्स की मालकिन ने खाया जहर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत 5 लोगों को बताया जिम्मेदार

ED की रेड के बाद जयश्री गायत्री फूड्स की मालकिन ने खाया जहर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत 5 लोगों को बताया जिम्मेदार
X

भोपाल। ईडी के छापे के बाद सदमे में आई जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक की पत्नी पायल मोदी ने बीती रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हालत काफी गंभीर बनी हुई है,आत्महत्या का प्रयास करने से पहले उन्होंने एक चार पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है।

जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत पांच लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बता दें कि ईडी ने भोपाल, सीहोर और मुरैना जिले के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापमेरी के दौरान ईडी को 73 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी मिली थी। ईडी की कार्रवाई के अगले दिन पायल मोदी ने जहर खा लिया। वहीं, मौके से पायल का एक कथित सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें पायल ने अपने इस कदम के पीछे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ चन्द्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पाण्डे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेष पंजााबी को जिम्मेदार ठहराया है।

कथित सुसाइड नोट के मुताबिक, चंद्र प्रकाश पाण्डे और चिराग पासवान आपस में जीजा-साले हैं। वहीं, वेद प्रकाश पाण्डे और चंद्र प्रकाश आपस में सगे भाई हैं। सुसाइट नोट में आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी लोग चिराग पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर CGST, FFSI, EOW, ED के छापे डलवा रहे हैं। कथितु सुसाइट नोट में पायल ने लिखा है कि अब इसे मेरी किस्मत कहे या बदकिस्मती, लेकिन जो भी हो, कभी नही सोचा कि जिंदगी यह सब करने को मजबूर कर देगी। कुछ लोग जिनके हाथ में राजनीतिक पावर है. उनकी वजह से मेरा खुशहाल परिवार आज बिखरने जा रहा है।

आज मैं जो कदम उठाने जा रही हूं उसके जिम्मेदार चन्द्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पाण्डे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा, हितेश पंजाबी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य लोग हैं। यह चिराग पासवान की पावर का इस्तेमाल करके मुझे और मेरे परिवार को बहुत परेशान करते हैं। वही पुरे मामले पर पायल मोदी के पति किशन मोदी का भी बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय मंत्री के वाट्सएप पर शिकायत की कई बार कॉल किए लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिला। उन्होंने बताया कि चन्द्र प्रकाश पांडे केंद्रीय मंत्री का साला है।

वह अपने पॉवर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। मुझे 15 दिन पहले बोल दिया था कि ED छापा डालेगी। मेरी पत्नी ने ही सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए। वही पायल मोदी खुदकुशी प्रयास वाले मामले में एसीपी अंजली रघुवंशी ने कहा कि महिला के अभी तक बयान नही हुए है। सुसाइड नोट की पुष्टि महिला के बयान के आधार पर ही होगी। पायल मोदी के मामले में अभी जांच चल रही है,पुलिस ने डॉक्टरों से भी रिपोर्ट ली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire