Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
अलर्ट: गंजा वायरस के बाद अब सामने आया नाखून उखाडू वायरस, रहस्यमयी बीमारी से दहशत
- Pradeep Sharma
- 19 Apr, 2025
bald virus: शेगांव/नागपुर। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव तहसील में एक रहस्यमयी बीमारी ने लोगों में दहशत फैला दी है। कई गांवों में लोगों के नाखून अचानक गिरने लगे हैं। कुछ महीने पहले यहां के लोगों को 'गंजा वायरस' की वजह से
bald virus: शेगांव/नागपुर। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव तहसील में एक रहस्यमयी बीमारी ने लोगों में दहशत फैला दी है। कई गांवों में लोगों के नाखून अचानक गिरने लगे हैं। कुछ महीने पहले यहां के लोगों को 'गंजा वायरस' की वजह से तेजी से बाल झड़ने की समस्या हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परेशानी दिसंबर 2024 में शुरू हुई, जब बोंडगांव और आसपास के गांवों के करीब 300 लोगों ने बाल झड़ने की शिकायत की। अब कई लोग नाखून टूटने और गिरने की समस्या से जूझ रहे हैं।
bald virus: बोंडगांव के सरपंच रामेश्वर धारकर ने बताया, "पहले दिसंबर में लोगों के बाल झड़ने शुरू हुए। अब पिछले चार-पांच दिनों से नाखून भी गिर रहे हैं।" स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और खून के नमूने लिए। सबसे ज्यादा प्रभावित गांव बोंडगांव, खटखेर और भोंगांव हैं।

bald virus: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल बांकर ने बताया, चार गांवों के 29 लोगों में नाखून टूटने या गिरने की समस्या देखी गई है। उन्हें शुरुआती इलाज दिया गया है और शेगांव अस्पताल में आगे की जांच होगी।" जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमोल गीते ने कहा कि शुरुआती जांच में सेलेनियम का बढ़ा हुआ स्तर इस समस्या का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा, "हमें जल्द ही टेस्ट के नतीजे मिलने की उम्मीद है।
bald virus: क्या है एलोपेसिया टोटलिस
डॉक्टरों ने इस बीमारी को 'एलोपेसिया टोटलिस' बताया है। शुरुआती जांच में पता चला कि राशन की दुकानों से मिलने वाले गेहूं में सेलेनियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. हिम्मतराव बावस्कर ने बताया कि पंजाब और हरियाणा से आए गेहूं में सेलेनियम का स्तर स्थानीय गेहूं की तुलना में 600 गुना ज्यादा है। यह गेहूं राशन की दुकानों के जरिए गांवों में बांटा गया था।
Related Posts
More News:
- 1. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 2. Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी, देश ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन
- 3. Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
- 4. MP News : पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झण्डी, एक वर्ष तक चलेगा जन जागरण अभियान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

