Top
Begin typing your search above and press enter to search.

लंबे इंतजार के बाद शहर के सबसे लंबे जीजी फ्लाईओवर का सीएम ने किया लोकार्पण,बाबा अम्बेडकर के नाम से जाना जाएगा ब्रिज

लंबे इंतजार के बाद शहर के सबसे लंबे जीजी फ्लाईओवर का सीएम ने किया लोकार्पण,बाबा अम्बेडकर के नाम से जाना जाएगा ब्रिज
X

भोपाल। राजधानी भोपाल को आज सीएम डॉ मोहन यादव ने शहर के सबसे लंबे GG गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक फ्लाई ओवर की सौगात दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ब्रिज का उद्घाटन किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर ब्रिज की सैर भी की। सीएम ने ब्रिज का नाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने का ऐलान किया है। अब इस ब्रिज से एमपी नगर का 60 प्रतिशत ट्रैफिक गुजरेगा। पौने 3 किमी लंबे इस ब्रिज से सिर्फ 5 मिनट में ये दूरी पूरी हो जाएगी, जबकि पहले ट्रैफिक की वजह से 30 मिनट से ज्यादा का समय लग जाता था। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज से भोपाल को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की कई राजधानियों के नेता भोपाल की तारीफ करते हैं। पुणे में कई नेताओं ने मध्य प्रदेश और भोपाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भोपाल का ब्रिज बहुत बड़ा है और जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।





मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है, ये कई अर्थों में सार्थक हो गई है। हमारी राजधानी देश की सबसे सुंदर राजधानी है। जितना सुंदर भोपाल है, इतना सुंदर कोई शहर नहीं। इस बात के आनंद हम सभी को है। कल मैं पुणे था, कारोबारियों ने कहा कि अब मध्यप्रदेश का समय आया है। प्रदेश बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ये ब्रिज बहुत कठिनाइयों के बाद बना है। एजेंसियों ने भीड़भाड़ के बीच रात-रातभर कार्य किया।'' आज सुभाष जी की जयंती है,,, इस ब्रिज का एक तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस और दूसरी तरफ वीर सावरकर सेतु से मिलन होगा। हमारे देश में कई क्रांतिकारियों का जन्म हुआ। नेताजी ने तय किया कि मैं देश की आजादी के लिए लड़ूंगा। उन्होंने अंग्रेजों का घमंड तोड़ने के लिए उनका सिविल सर्विस एग्जाम प्रवीण सूची में पास की... लेकिन नौकरी नहीं की।सीएम ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने कभी अग्रेजों की गुलामी नहीं की।

उन्होंने जनता की सेवा की। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और जीते भी पर कांग्रेस का दुर्भाग्य है कांग्रेस किसी अच्छे व्यक्ति को नहीं रख पाई और नेता जी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर जी का भी विरोध किया। अंबेडकर ने कहा था कि कश्मीर में धारा 370 नहीं लगनी चाहिए। कांग्रेस ने अंबेडकर को चुनाव में हरवाया। अंबेडकर को जीते जी कोई पुरस्कार नहीं दिया। आज कांग्रेस वालों को वो महू में याद आ रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर को सम्मान दिया, उनके स्मारक बनवाए।''इस ब्रिज के नीचे अंबेडकर जी की प्रतिमा आ रही थी। आज से यह फ्लाईओवर को डॉ भीमराव अंबेडकर ब्रिज के नाम से जाना जाएगा। आगामी कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए जाने हैं। इनमें से एक है कि बावड़िया कला में 180 करोड़ रुपए का नया ब्रिज बनेगा।वही सीएम ने कहा कि बैरागढ़ ब्रिज का भी जल्दी लोकार्पण किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire