Create your Account
Afghanistan: अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल भ्रमण की थी योजना
Afghanistan: आगरा: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दौरा रविवार को आखिरी समय में रद्द हो गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि उनका ताजमहल भ्रमण का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। नया कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। दौरा रद्द होने का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया।
Afghanistan: मुत्ताकी रविवार सुबह 9 बजे देवबंद से शिल्पग्राम पहुंचने वाले थे और 11 से 12 बजे तक ताजमहल का भ्रमण करने वाले थे। सहारनपुर हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
Afghanistan: मुत्ताकी छह दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। तालिबान द्वारा 2021 में सत्ता हासिल करने के बाद भारत आने वाले वह पहले वरिष्ठ तालिबान नेता हैं। शनिवार को उन्होंने सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद का दौरा किया था। उनके आगरा दौरे में ताजमहल पर डेढ़ घंटे रुकने की योजना थी, लेकिन अब वह दिल्ली लौट रहे हैं। प्रशासन और पुलिस अगले कार्यक्रम की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 2. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 3. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 4. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

