Create your Account
सपनों का घर अब होगा हकीकत: EPFO का पीएफ अकाउंट होल्डर को गिफ्ट, अब आसानी घर या प्लॉट खरीदने निकाल सकते हैं एडवांस, वो भी बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के, बिल्डर्स को भी राहत
- Pradeep Sharma
- 18 Apr, 2025
रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने सपनों का घर या प्लॉट खरीदने का रास्ता आसान कर दिया है। अब आप अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाते से पैसे निकालकर आसानी से प्लॉट खरीद सकते हैं,
रायपुर। EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने सपनों का घर या प्लॉट खरीदने का रास्ता आसान कर दिया है। अब आप अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाते से पैसे निकालकर आसानी से प्लॉट खरीद सकते हैं, बिना फंड की कमी की चिंता किए। इस नए नियम से न केवल कर्मचारियों को फायदा होगा, बल्कि बिल्डर्स को भी राहत मिलेगी और रियल एस्टेट मार्केट में तेजी आएगी। लोग अब अपनी पसंद का मकान या फ्लैट आसानी से खरीद सकेंगे।
आइए, जानते हैं EPFO के नए नियम क्या हैं और कैसे होगी प्रक्रिया पूरी:-
नया नियम क्या है?
EPFO के नियमों के मुताबिक, अगर आप कम से कम 5 साल से अपने ईपीएफ खाते में योगदान कर रहे हैं, तो आप प्लॉट खरीदने के लिए आनलाइन अप्लाई करके अपने खाते से एडवांस राशि निकाल सकते हैं। इस राशि की सीमा इस प्रकार है:-
1.आप अपने और अपने नियोक्ता (कंपनी) के कुल योगदान का 24 गुना तक पैसा निकाल सकते हैं, या
2.प्लॉट की कीमत का 90% तक (जो भी राशि कम हो)।
हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें हैं:-
1.प्लॉट आपके नाम, आपके जीवनसाथी के नाम, या आप दोनों के संयुक्त नाम पर होना चाहिए।
कैसे करें आनलाइन अप्लाई
1.पात्रता जांचें: सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप कम से कम 5 साल से EPFO में योगदान दे रहे हैं।
2.आवेदन करें: अपने नियोक्ता या EPFO के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एडवांस निकासी के लिए आवेदन करें।
3.दस्तावेज जमा करें: प्लॉट की खरीद से संबंधित दस्तावेज, जैसे खरीद समझौता (Agreement), और यह प्रमाण कि प्लॉट आपके या आपके जीवनसाथी के नाम पर है, जमा करें।
4.प्रमाणीकरण: EPFO आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेगा। अगर सब कुछ सही पाया गया, तो राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
यह सुविधा क्यों है खास
EPFO का यह नया नियम नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब आपको प्लॉट या मकान खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने या दूसरी वित्तीय परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अपने पीएफ खाते से निकाली गई राशि बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के आपके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद करेगी। साथ ही, यह नियम रियल एस्टेट सेक्टर को भी गति देगा, जिससे लोगों को अपनी पसंद का घर खरीदने में आसानी होगी।
नौकरीपेशा क्या कहते हैं?
रायपुर में पिछले पांच साल से एक निजी कंपनी में काम करने वाले रतनलाल इस नए नियम से बेहद खुश हैं। उनका कहना है, "पहले रायपुर जैसे शहर में मकान या प्लॉट खरीदना मेरे लिए एक सपना था। इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना आसान नहीं था। लेकिन EPFO के इस नए नियम ने सब आसान कर दिया। अब मैं अपने पीएफ खाते से पैसे निकालकर प्लॉट खरीदने की योजना बना रहा हूं, और फंड की कमी की चिंता भी खत्म हो गई है।
सपनों को सच करने का सही मौका
अगर आप भी अपने लिए प्लॉट या मकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो EPFO की इस सुविधा का लाभ जरूर उठाएं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए EPFO के पोर्टल पर जाएं या अपने नियोक्ता या नजदीकी EPFO कार्यालय से संपर्क करें। यह आपके सपनों को सच करने का सही मौका है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 2. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 3. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 4. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

