Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CGPSC SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

Vpb
CGPSC SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल
X

CGPSC: रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) संवर्ग प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षा (PET/PST) पास कर ली है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

12 जुलाई को होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही पाली में होगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा।

63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

आयोग के अनुसार, इस परीक्षा में 63,342 उम्मीदवार शामिल होंगे। यह भर्ती अभियान गृह (पुलिस) विभाग के 341 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं।

सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित प्रमुख शहरों में भी केंद्र बनाए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को ज्यादा यात्रा न करनी पड़े।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद "Admit Card - Sub-Inspector Cadre Exam 2026" लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी जानकारी जांच लें और परीक्षा के लिए इसकी कम से कम दो प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire