Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
X

Amarnath Yatra: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, श्रद्धालुओं की आवाजाही, ठहरने की व्यवस्था, पंजीकरण और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। इसमें प्रशासन, पुलिस, सुरक्षाबलों और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Amarnath Yatra: बिना पंजीकरण यात्रा करने से बचें

समीक्षा के दौरान सामने आया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना वैध पंजीकरण के जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इससे पहले से पंजीकृत यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल उसी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति मिलेगी, जिसके पास निर्धारित तारीख का वैध पंजीकरण होगा।

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से की गई खास अपील

उपराज्यपाल ने बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पहले अनिवार्य पंजीकरण पूरा करें और उसके बाद ही यात्रा के लिए रवाना हों। बिना वैध परमिट के आने वाले यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Amarnath Yatra: सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

मनोज सिन्हा ने सभी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही लंगर समितियों, सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवी संगठनों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा, ताकि अमरनाथ यात्रा सुरक्षित, सुचारु और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनी रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire