Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अपर कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था टीपाखोल डैम

लगभग 1 घंटे के बाद जॉय की डेडबॉडी उसी स्थान पर गहराई में मिली, जहां वह डूबा था।

अपर कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था टीपाखोल डैम
X

CG News : रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के टीपाखोल डैम में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें बालोद के अपर कलेक्टर अजय लकड़ा के बेटे की डूबने से मौत हो गई। युवक दिल्ली से छुट्टियां मनाने के लिए रायगढ़ आया था और अपने दो दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था।

CG News : बता दें कि मृतक युवक का नाम जॉय लकड़ा 25 वर्ष था। वह दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों के दौरान रायगढ़ आया था। मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे जॉय और उसके दो दोस्त ब्लूटूथ स्पीकर से गाना सुन रहे थे, तभी अचानक स्पीकर पानी में गिर गया। स्पीकर को निकालने के लिए जॉय पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह डूबने लगा। जॉय के दोनों दोस्त, नवशीश शिंदे और शिवाशिष शिंदे ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह तैरना नहीं जानते थे और उनकी मदद से भी जॉय को बचाया नहीं जा सका।

CG News : दोस्तों ने तुरंत कोतरा रोड पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जिला कमांडेट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि रात 10.30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो सुबह 3 बजे तक चलता रहा, लेकिन जॉय का कोई पता नहीं चला। फिर सुबह 6 बजे से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग 1 घंटे के बाद जॉय की डेडबॉडी उसी स्थान पर गहराई में मिली, जहां वह डूबा था।

CG News : कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि जॉय के पिता बालोद में अपर कलेक्टर हैं, और उसकी मां अनिता लकड़ा जिंदल स्कूल में शिक्षिका हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire