Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Adani Group: अडानी ग्रुप ने चुकाया 58,104 करोड़ रुपए का टैक्स, निवेशकों का भरोसा बनाए रखने जारी की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट

Adani Group: अडानी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 58,104 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है, जो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 46,610 करोड़ रुपए की तुलना में 25% अधिक है। ग्रुप ने यह जानकारी अपनी टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के

Adani Group: अडानी ग्रुप ने चुकाया 58,104 करोड़ रुपए का टैक्स, निवेशकों का भरोसा बनाए रखने जारी की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट
X

नई दिल्ली। Adani Group: अडानी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 58,104 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है, जो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 46,610 करोड़ रुपए की तुलना में 25% अधिक है। ग्रुप ने यह जानकारी अपनी टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के जरिए साझा की है, जिसका उद्देश्य निवेशकों और शेयरधारकों का विश्वास मजबूत करना है।

Adani Group: इन कंपनियों ने दी सबसे ज्यादा टैक्स

हिस्सेदारी रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप की 7 प्रमुख कंपनियों ने सरकार को दिए गए कुल टैक्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी निभाई है।

1.अडानी एंटरप्राइजेज

2.अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन

3.अडानी ग्रीन एनर्जी

4.अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस

5.अडानी पावर

6.अडानी टोटल गैस

7.अंबुजा सीमेंट्स

Adani Group: गौतम अडानी ने बताया...

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य निवेशकों और शेयरधारकों में भरोसा बनाए रखना है। अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपों के बीच रिपोर्ट जारी अडानी ग्रुप पिछले कुछ समय से अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग और धोखाधड़ी के आरोपों के कारण विवादों में रहा है। इन आरोपों के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की गिरावट आई है।

Adani Group: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद नेटवर्थ में आई गिरावट

पिछले साल अमेरिका में अडानी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। चार्जशीट के अनुसार, अडानी ग्रुप पर भारत में अवैध रूप से अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के अधिग्रहण का आरोप लगा था। इसके लिए अडानी ग्रुप द्वारा 250 मिलियन डालर (करीब ₹2,029 करोड़) की रिश्वत देने की बात कही गई थी। Adani Group: इसके अलावा, आरोपियों पर अमेरिकी निवेशकों और बैंकों को गुमराह कर धन जुटाने का भी आरोप है। यह मामला अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ था, जिसे 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में दर्ज किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire