Create your Account
Actress Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
Actress Zareen Khan: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल को निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की। बताया गया कि परवीन खान ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में सुबह 10 बजे किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे।
लम्बी बीमारी के बात निधन
परवीन खान लंबे समय से बीमार थीं और इस दौरान जरीन खान लगातार उनकी देखभाल कर रही थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर मां की तबीयत के बारे में जानकारी देती थीं और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील करती थीं। कई बार उन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए काम और सोशल मीडिया से दूरी भी बनाई।
स्वास्थ्य अपडेट
परवीन खान की सेहत पहले भी कई बार गंभीर रही थी। साल 2016 में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके चलते जरीन ने शूटिंग से ब्रेक लिया था। इसके बाद 2022 में उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। अक्टूबर 2025 में एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और करीब छह महीने तक उनका इलाज चला।
पारिवारिक जीवन
जरीन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने पढ़ाई के साथ कॉल सेंटर में काम कर अपनी मां और बहन का सहारा बना।
फिल्मी करियर
जरीन खान वीर, रेडी, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 2, 1921 और वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके लुक की तुलना अक्सर कैटरीना कैफ से की जाती रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 2. Wayanad landslide : वायनाड में बड़ा हादसा : टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन से दो की मौत, 7 लोग घायल; कई लापता, राहत अभियान जारी
- 3. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार को खुलेगी इन चार राशियों के जातकों की किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

