Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Actress Tanisha Mukherjee : तनीषा मुखर्जी ने वीडियो और पोज बना-बनाकर ली आस्था की डुबकी, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा...

संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए एक वीडियो में नजर आईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Actress Tanisha Mukherjee : तनीषा मुखर्जी ने वीडियो और पोज बना-बनाकर ली आस्था की डुबकी, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा...
X

Actress Tanisha Mukherjee : प्रयागराज। बॉलीवुड अभिनेत्री और अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी हाल ही में महाकुंभ के पवित्र स्नान में भाग लेने प्रयागराज पहुंचीं। तनीषा, जो काजोल की बहन हैं, संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए एक वीडियो में नजर आईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Actress Tanisha Mukherjee : बता दें कि वीडियो में तनीषा को भगवा साड़ी पहने संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इस वीडियो को देखकर कुछ आस्थावान सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें निशाने पर लिया है। तनीषा डुबकी लगाते समय फोटो और वीडियो शूट भी कराती हुई नजर आईं। उन्होंने कई पोज दिए और रीटेक भी करते हुए दिखाई दीं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, न कि महाकुंभ स्नान का हिस्सा बन रही हैं।

Actress Tanisha Mukherjee : वीडियो में तनीषा डुबकी लगाकर फिर कहती हैं, एक बार फिर ट्राई करते हैं, और इसके बाद वह कई बार पानी में डुबकी लगाते हुए फोटो शूट करती रही। वह जलक्रीड़ा करते हुए कहते हुए सुनाई देती हैं, इससे आगे नहीं जा सकते, गहरा होगा, और फिर अपने एक दोस्त को कहते हुए दिखती हैं, पानी बहुत अच्छा लग रहा है, और उसे भी पानी में उतरने के लिए कहती हैं।

Actress Tanisha Mukherjee : तनीषा ने नील एंड निकी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन अब वह फिल्मों से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। वह दुर्गा पूजा के दौरान भी अपने परिवार के साथ पंडालों में नजर आई थीं। महाकुंभ में आकर तनीषा ने अपनी आस्था को दर्शाया, हालांकि उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire