Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Actress Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना बनीं साइबर सुरक्षा की नेशनल एंबेसडर, डीपफेक वीडियो के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Rohit banchhor
- 15 Oct, 2024
रश्मिका के इस व्यक्तिगत अनुभव ने उन्हें साइबर सुरक्षा के महत्व और डीपफेक जैसी तकनीकों के खतरों को समझने में मदद की।
Actress Rashmika Mandanna : मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भारत में साइबर सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें गृह मंत्रालय के तहत ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ (I4C) द्वारा देश की साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए ‘राष्ट्रीय राजदूत’ नियुक्त किया गया है।
Actress Rashmika Mandanna : यह नियुक्ति तब हुई जब पिछले साल रश्मिका का एक “एआई-जनरेटेड” डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे उन्हें काफी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। उस वीडियो ने उन्हें भारी ट्रोलिंग का शिकार भी बनाया। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने उस वीडियो की सच्चाई को उजागर करते हुए बताया कि यह वीडियो पूरी तरह से नकली था, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तैयार किया गया था।
Actress Rashmika Mandanna : रश्मिका के इस व्यक्तिगत अनुभव ने उन्हें साइबर सुरक्षा के महत्व और डीपफेक जैसी तकनीकों के खतरों को समझने में मदद की। अब वह इस नई जिम्मेदारी के तहत साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने का नेतृत्व करेंगी, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी, डीपफेक वीडियो, साइबर बुलिंग और एआई-जनरेटेड दुर्भावनापूर्ण सामग्री जैसे खतरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Actress Rashmika Mandanna : साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान
देशभर में साइबर सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए रश्मिका विभिन्न जागरूकता अभियानों का नेतृत्व करेंगी। उनका उद्देश्य साइबर अपराधों के खतरों के प्रति लोगों को सतर्क करना और डिजिटल स्पेस में सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रश्मिका ने इस जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, साइबर अपराध दुनिया भर के व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यह काफी खतरनाक है, और हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। मैं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Actress Rashmika Mandanna : साइबर सुरक्षा को लेकर रश्मिका का वीडियो संदेश
रश्मिका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने डीपफेक वीडियो का अनुभव साझा किया और साइबर अपराधों के खतरों पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उनका यह कदम ऐसे समय में आया है, जब साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और भारत में डिजिटल खतरों का दायरा व्यापक हो रहा है। रश्मिका अब साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और सुरक्षित डिजिटल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 2. Online Fraud: योनो ऐप के नाम पर फॉरेस्ट कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी, खाते से निकल गये 2.33 लाख रुपए
- 3. MP Assembly का 27 अप्रैल को विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा; कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेगी BJP
- 4. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में भिलाई से एक और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

