Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actress Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का ट्रेन सीन किया रिक्रिएट, दिखीं 'राज' बनकर!

मलाइका के इस नए वीडियो ने उनके फैंस को खूब एंटरटेन किया और उनके सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आईं।

Actress Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा ने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ट्रेन सीन किया रिक्रिएट, दिखीं राज बनकर!
X

Actress Malaika Arora : मुंबई। नृत्यांगना और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के आइकॉनिक ट्रेन सीन को रिक्रिएट करती नजर आईं। इस सीन में जहां काजोल का किरदार सिमरन ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होता है, वहीं मलाइका ने इस बार राज की भूमिका निभाते हुए अपनी 'सिमरन' को ट्रेन के अंदर खींचते हुए यह सीन परफॉर्म किया।

Actress Malaika Arora : मलाइका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपने अंदर के शाहरुख खान को चैनलाइज कर रही हूं, लेकिन इस बार ट्रेन के ऊपर 'छैंया-छैंया' की जगह कुछ ऐसा है कि ‘मेरा हाथ पकड़ो और ट्रेन में चढ़ जाओ!’ डीडीएलजे का जादू फिर से बना रही हूं, एक बार में एक हाथ खींच रही हूं और मेरी टीम जान की परवाह किए बिना उसे थामे हुए है! मेरी ट्रेन यात्रा का भाग 2।”

Actress Malaika Arora : मलाइका का यह वीडियो उनके फैंस के बीच वायरल हो गया है, जो इस रिक्रिएशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जो 1995 में रिलीज़ हुई थी, आज भी लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाए हुए है। इस फिल्म के गाने और इमोशनल सीन्स आज भी याद किए जाते हैं।

Actress Malaika Arora : इससे पहले मलाइका ने नवंबर में एक और ट्रेन पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी टीम के साथ ट्रेन यात्रा के दौरान बिताए गए खास पलों को दर्शाया था। उन्होंने उस पोस्ट में लिखा था, "एक हाथ में डब्बा, चेहरे पर मास्क और आखिरी निवाले के लिए अपनी टीम की लड़ाई के साथ अपनी बेहतरीन जिंदगी जी रही हूं, जैसे कि यह खेल हो। जब आपको चलती ट्रेन में स्नैक्स, स्किनकेयर और ड्रामा मिल रहा हो, तो छुट्टी की क्या जरूरत है?" मलाइका के इस नए वीडियो ने उनके फैंस को खूब एंटरटेन किया और उनके सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire