Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actress Jamie Lever : चुड़ैल लगती है, मर क्यों नहीं जाती, जेमी लीवर ने रंग को लेकर ट्रोलिंग का किया दर्द बयां...

एक इंटरव्यू में जेमी ने बताया कि उनकी स्किन टोन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स और अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

Actress Jamie Lever : चुड़ैल लगती है, मर क्यों नहीं जाती, जेमी लीवर ने रंग को लेकर ट्रोलिंग का किया दर्द बयां...
X

Actress Jamie Lever : मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और अभिनेत्री जेमी लीवर ने हाल ही में अपने साथ होने वाली रंगभेदी ट्रोलिंग का दर्द साझा किया। एक इंटरव्यू में जेमी ने बताया कि उनकी स्किन टोन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स और अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

रंगभेद के खिलाफ जेमी की आवाज-

जेमी ने खुलासा किया, कि मुझे कई तरह के कमेंट्स मिलते हैं- काली है, चुड़ैल लगती है, चुड़ैल जैसी हंसी, भद्दी दिखती हो, इंडस्ट्री में तुम्हें काम नहीं मिलेगा, मर क्यों नहीं जाती। मेरे पूरे जीवन में मुझे ऐसे मैसेज मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रंगभेद एक गंभीर समस्या है, जिसका उन्हें बचपन से सामना करना पड़ा।

गोरे होने की सलाह और असुरक्षा-

जेमी ने बताया कि बचपन में लोग उन्हें उबटन और हल्दी मास्क लगाकर गोरा होने की सलाह देते थे। जब मैं बड़ी हो रही थी, तो अपनी बॉडी और रंग को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करती थी। लोग मुझे गोरा होने के लिए तरह-तरह के नुस्खे बताते थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि रंगभेद हमारे समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए है और इसे बदलने की जरूरत है।

जेमी का फिल्मी सफर-

जेमी लीवर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म किस किस को प्यार करूं से की थी। इसके बाद वे हाउसफुल 4 और भूत पुलिस जैसी फिल्मों में नजर आईं। अपने दमदार अभिनय और कॉमेडी टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन रंग को लेकर ट्रोलिंग ने उन्हें कई बार आहत किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire