Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actress Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस गंभीर बीमारी से कर रही सामना...

आलिया भट्ट का यह खुलासा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव को दर्शाता है,

Actress Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस गंभीर बीमारी से कर रही सामना...
X
Actress Alia Bhatt : मुंबई। आलिया भट्ट, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, इन दिनों अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन आलिया का ध्यान अब अपनी सेहत की ओर भी गया है। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वह वर्षों से एक गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं।


Actress Alia Bhatt : उन्होंने बताया कि उन्हें एडीएचडी (Attention Deficit Hyperactivity Disorder) की समस्या है। आलिया ने कहा कि मैं बचपन से ही जोन आउट होती आई हूं। स्कूल के दिनों में जब कक्षा में कोई बातचीत चल रही होती थी, मैं अक्सर जोन आउट हो जाती थी। कभी-कभी मैं अचानक गुस्सा भी हो जाती थी।


Actress Alia Bhatt : हाल में किया था साइकोलॉजी टेस्ट-
आलिया ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में एक साइकोलॉजी टेस्ट कराया, जिसमें पता चला कि वह एडीएचडी के स्पेक्ट्रम में बहुत उच्च स्तर पर हैं। उन्होंने कहा, इसका मतलब है अटेंशन डिफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर। जब मैंने इसके बारे में बताया, तो कई लोगों ने कहा कि उन्हें पहले से ही मेरी इस समस्या का अंदाजा था।


Actress Alia Bhatt :
बदलाव का अनुभव-
आलिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह कैमरे के सामने सहज होती हैं क्योंकि उस समय वह पूरी तरह से मौजूद रहती हैं। उन्होंने कहा, जब मैं राहा के साथ होती हूं, तो मैं बहुत शांत रहती हूं। मैंने अपने भीतर इस बदलाव को महसूस किया है।


Actress Alia Bhatt : पेशेंस की कमी-
हालांकि, आलिया ने बताया कि इस बीमारी के कारण उनके अंदर पेशेंस की कमी हो गई है, जिससे वह जल्दी गुस्सा हो जाती हैं। शादी के दिन के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, मेरे मेकअप मैन ने मुझसे 2 घंटे तक मेकअप कराने के लिए कहा, लेकिन उस दिन मैं आराम करना चाहती थी। आलिया ने राहा के जन्म के बाद अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बेटी के साथ समय बिताते हुए वह सबसे ज्यादा खुश रहती हैं, और यही पल उनके लिए सबसे खास होते हैं।


Actress Alia Bhatt : आलिया भट्ट का यह खुलासा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे एक प्रसिद्ध व्यक्ति अपनी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire