Create your Account
Actor Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, जानिए क्यों ?
Actor Vijay Deverakonda: हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। 'ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी' के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि विजय ने फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज इवेंट में आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की।
26 अप्रैल को हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में विजय मुख्य अतिथि थे। उस समय कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव पर चर्चा चल रही थी। विजय ने कहा, "जैसे पहले आदिवासी कबीले आपस में लड़ते थे, वैसे ही अब भारत और पाकिस्तान लड़ रहे हैं।" इस बयान को आदिवासी संगठन ने अपमानजनक बताया। संगठन का कहना है कि आदिवासियों का इतिहास समृद्ध है और पर्यावरण संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आदिवासी समूहों ने विजय के बयान की निंदा करते हुए पूरे तेलंगाना में प्रदर्शन किए। संगठन ने मांग की है कि अभिनेता तथ्यों पर ध्यान दें और माफी मांगें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 'रेट्रो' फिल्म, जिसके प्रमोशन के दौरान यह विवाद हुआ, कार्तिक सुब्बाराजू द्वारा निर्देशित और सूर्या अभिनीत है। इसमें पूजा हेगड़े नायिका हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षाकर्मियों की पूर्व सेवा अवधि भी पेंशन में होगी शामिल,शासन की अपील खारिज
- 2. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 3. Noida Labour Protest: सैलरी बढ़ाने और ओवरटाइम की मांग को लेकर नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, भड़के एंप्लॉय, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, कई वाहन फूंके
- 4. CG Naxal Encounter: पखांजूर में नक्सली मुठभेड़, एलओएस कमांडर रूपी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, मौके पर ऑटोमेटिक हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

