Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actor Tiku Talsania: कॉमेडियन और एक्टर टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Actor Tiku Talsania: कॉमेडियन और एक्टर टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
X

Actor Tiku Talsania: मुंबई: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। टीकू तलसानिया का करियर फिल्म और टेलीविजन दोनों क्षेत्रों में शानदार रहा है।

Actor Tiku Talsania: उन्होंने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे और प्यार के दो पल, ड्यूटी, और असली नकली जैसी फिल्मों से अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई। वे बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां और इश्क जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Actor Tiku Talsania: टीकू तलसानिया ने भारतीय टेलीविजन में भी कई हिट शोज दिए हैं, जैसे गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट, और सजन रे फिर झूठ मत बोलो, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दीप्ति तलसानिया से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं—बेटा रोहन तलसानिया जो संगीतकार हैं, और बेटी शिखा तलसानिया, जो बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire