Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actor Rahul Banerjee passes away: बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी का निधन, शूटिंग के दौरान हादसे में गई जान

Vpb
Actor Rahul Banerjee passes away: बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी का निधन, शूटिंग के दौरान हादसे में गई जान
X

Actor Rahul Banerjee passes away: नई दिल्ली: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। वह ओडिशा के तलसारी बीच पर एक शूटिंग के दौरान डूबने की घटना का शिकार हुए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Actor Rahul Banerjee passes away: रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग खत्म होने के बाद टीम के बाकी सदस्य लंच के लिए चले गए थे, जबकि राहुल कुछ सीन पूरे करने के लिए वहीं रुक गए। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है और प्रारंभिक जांच में डूबना कारण बताया गया है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

Actor Rahul Banerjee passes away: राहुल बनर्जी को 2008 की सुपरहिट फिल्म चिरोडिनी तुमी जे आमार से खास पहचान मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।

Actor Rahul Banerjee passes away: उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है। अलगाव के बाद भी वे अपने बेटे की परवरिश के लिए फिर साथ आए थे। राहुल के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire