Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actor Nitin Chauhan : टीवी एक्टर नितिन चौहान ने की खुदकुशी, इंडस्ट्री में शोक की लहर, जानें क्या है वजह...

उनका आखिरी शो 2022 में सब टीवी पर प्रसारित तेरा यार हूं मैं था।

Actor Nitin Chauhan : टीवी एक्टर नितिन चौहान ने की खुदकुशी, इंडस्ट्री में शोक की लहर, जानें क्या है वजह...
X
Actor Nitin Chauhan : मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर अभिनेता नितिन चौहान का निधन हो गया है, जो टीवी शो क्राइम पेट्रोल और स्प्लिट्सविला जैसे कार्यक्रमों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके थे। पुलिस के अनुसार, नितिन ने मुंबई में अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।


Actor Nitin Chauhan : डिंडोशी पुलिस ने इस मामले में बताया कि नितिन चौहान अपने घर में मृत पाए गए। घटना के वक्त उनकी पत्नी और बेटी बाहर गई हुई थीं। जब वे वापस लौटीं और दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और नितिन को पंखे से लटका हुआ पाया गया। तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Actor Nitin Chauhan : डिप्रेशन में थे नितिन-
पुलिस के बयान के अनुसार, नितिन पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे और उन्हें लंबे समय से फिल्मों या टीवी शोज में काम नहीं मिल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि काम न मिलने की वजह से वह निराश थे। नितिन को एमटीवी के रियलिटी शो दादागिरी सीजन 2 से पहचान मिली थी और इसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला 5, क्राइम पेट्रोल, जिंदगी डॉट कॉम और फ्रेंड्स जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया था। उनका आखिरी शो 2022 में सब टीवी पर प्रसारित तेरा यार हूं मैं था।


Actor Nitin Chauhan : टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर-
नितिन चौहान के निधन की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके को-स्टार्स और साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। सुदीप साहिर और सायंतनी घोष समेत कई कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire