Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Actor Kota Srinivasa Rao: नहीं रहे साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव, शोक में डूबा फिल्म जगत

Actor Kota Srinivasa Rao: नहीं रहे साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव, शोक में डूबा फिल्म जगत
X

Actor Kota Srinivasa Rao: मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से तेलुगु फिल्म उद्योग सहित पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। नायडू ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "कोटा श्रीनिवास राव का निधन तेलुगु सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी खलनायक और चरित्र भूमिकाएं हमेशा याद की जाएंगी।"

राव ने 1978 में फिल्म 'प्राणम खरीदु' से अपने करियर की शुरुआत की थी और 750 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। 'दम्मू', 'सन ऑफ सत्यमूर्ती' और 'डेंजरस खिलाड़ी' उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल हैं। उन्हें 9 नंदी पुरस्कार और 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

हाल ही में उनकी एक वायरल तस्वीर ने प्रशंसकों को चिंतित कर दिया था, जिसमें वे कमजोर और घायल दिख रहे थे। राव ने 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा ईस्ट से विधायक के रूप में भी जनसेवा की। उनके निधन से सिनेमा और राजनीति दोनों क्षेत्रों में शून्यता आ गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire