Create your Account
Actor Dharmendra : 89 की उम्र में धर्मेंद्र ने चलाई यॉट, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशी की सैर
- Rohit banchhor
- 10 Jun, 2025
इस वीडियो ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
Actor Dharmendra : मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी फिटनेस और जोश के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 89 साल की उम्र में भी उनकी ऊर्जा और उत्साह युवाओं को प्रेरित करता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउलेट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे झील के बीच यॉट चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
यॉट पर धर्मेंद्र का रोमांच-
वीडियो में धर्मेंद्र एक खूबसूरत झील में यॉट चलाते दिख रहे हैं, जिसके आसपास हरे-भरे पहाड़ों का मनोरम दृश्य है। यॉट चलाते समय उनके चेहरे पर खुशी और जोश साफ झलक रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, एक प्यारे इंसान विक्रम से मुलाकात और उसकी यॉट. एक रोमांच से भरा और खुशनुमा सफर.” यह वीडियो उनकी जिंदादिली का जीता-जागता सबूत है।
फैंस का उत्साह और कमेंट्स-
धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और उनकी ऊर्जा की सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, “पाजी, आप ऐसे ही जिंदगी को एन्जॉय करते रहें, देखकर दिल खुश हो जाता है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “धर्मेंद्र जी, आपकी ये जिंदादिली कमाल है! काश, आप फिर से अपने परिवार के साथ किसी फिल्म में नजर आएं।” फैंस उनकी फिटनेस और सक्रियता को देखकर प्रेरित हो रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026: बजट के बाद अब आम आदमी को RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का इंतजार, 6 फरवरी को EMI पर आ सकता है बड़ा फैसला, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
- 2. CG News : 7वीं कक्षा के छात्र पर ब्लेड से हमला, पुलिस जांच में जुटी
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
- 4. O Romeo : ओ रोमियो को कोर्ट से मिली हरी झंडी, रिलीज पर रोक लगाने की याचिका कोर्ट ने की खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

