Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा को मारा टक्कर, चाचा-भतीजे की गई जान, एक घायल...

पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा को मारा टक्कर, चाचा-भतीजे की गई जान, एक घायल...
X

CG Accident : कोरबा। कोरबा जिले के उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना कुरुडीह के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG Accident : बता दें कि मृतकों की पहचान मोती सागर पारा निवासी प्रेमलाल केवट 32 वर्ष और उनके भतीजे बच्चु केवट के रूप में हुई है। घायल संतोष कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे। प्रेमलाल के भाई राकेश केवट के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था, जिसके लिए वे सब्जी लेने गए थे।

CG Accident : कुरुडीह मोड़ पर ट्रेलर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्रेमलाल और बच्चु ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रेमलाल की शादी को 12 साल हो गए थे, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire