Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मोतीनगर से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई शुरू,शुरुआत में 110 पक्की दुकानों को तोड़ा गया

रविवार सुबह कार्रवाई शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही इस दौरान शुरुआती तौर पर 110 पक्की दुकानों को तोड़ा गया।

मोतीनगर से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई शुरू,शुरुआत में 110 पक्की दुकानों को तोड़ा गया
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में सुभाष नगर ब्रिज की थर्ड लेग के निर्माण के लिए रविवार को मोती नगर से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया है। भारी प्रशासनिक व पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला प्रशासन और निगम के अतिक्रमण अमले ने 110 दुकानों को जमीनदोज कर दिया। इसके लिए एहतियातन एक किमी दूर बैरीकेड्स लगा कर आवाजाही रोक दी गई थी। विरोध और हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके घर में नजरबंद कर दिया जिन्हे दोपहर बाद छोड़ा गया। उनके घर पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

MP News : मोती नगर से कुल 384 मकान और 110 पक्की दुकानें हटाई जानी है। बीते दो दिन में कई दुकानदारों ने सामान हटा लिया। बाकी का प्रशासन ने आज हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई के लिए एसडीएम एलके खरे, अर्चना रावत, रविशंकर राय व रवीश श्रीवास्तव समेत 4 तहसीलदार, 10 नायब तहसीलदार, 10 राजस्व निरीक्षक, 50 पटवारी, 50 कोटवार तैनात किए गए हैं। 200 से अधिक पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।

MP News : वही कार्रवाई के दौरान हंगामा या विवाद की स्थिति से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। सुभाष नगर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। तीन लेयर की बैरीकेडिंग की गई है। रचना नगर, रायसेन रोड, सुभाष नगर और पुल बोगदा की तरफ बैरीकेड लगाए गए। किसी को भी आने जाने नहीं दिया गया।

MP News : समझाइश के बाद खुद हटाने लगे सामान-
पुलिस ने दो दिन पहले मोती नगर के लोगों को समझाइश दी थी। इसके बाद लोगों ने खुद सामान हटाना शुरू कर दिया था। यहां बता दें कि 4 फरवरी तक बस्ती खाली करने का समय दिया गया था, लेकिन पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। दो दिन तक कार्रवाई अटकी रही। उसके बाद रविवार सुबह कार्रवाई शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही इस दौरान शुरुआती तौर पर 110 पक्की दुकानों को तोड़ा गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire