Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Action of Waqf Board in Raipur : वक्फ बोर्ड की सख्त कार्रवाई, 40 दुकानदारों को नोटिस, अवैध कब्जे का आरोप

इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और व्यापारी अपने दस्तावेजों के साथ जवाब तैयार करने में जुट गए हैं।

Action of Waqf Board in Raipur : वक्फ बोर्ड की सख्त कार्रवाई, 40 दुकानदारों को नोटिस, अवैध कब्जे का आरोप
X

Action of Waqf Board in Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड की ताजा कार्रवाई ने व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। मालवीय रोड और हलवाई लाइन जैसे व्यस्त इलाकों में स्थित 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जे का दावा करते हुए दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और व्यापारी अपने दस्तावेजों के साथ जवाब तैयार करने में जुट गए हैं।

Action of Waqf Board in Raipur : क्या है मामला?
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने खुलासा किया कि प्रदेश में करीब 400 वक्फ संपत्तियों पर फर्जी रजिस्ट्रियों के जरिए कब्जा किया गया है। रायपुर में ऐसी 78 संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। बोर्ड के अनुसार, कई दुकानें पहले किराए पर दी गई थीं, लेकिन दुकानदारों ने बाद में सांठगांठ कर खुद को मालिक घोषित कर लिया। वक्फ बोर्ड के नियमों के तहत इन संपत्तियों को केवल किराए पर दिया जा सकता है, बेचा नहीं जा सकता।

Action of Waqf Board in Raipur : 500 करोड़ की संपत्ति पर नजर-
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों की अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये है। बोर्ड का मिशन इन सभी संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराना है। बिलासपुर में सबसे अधिक 123 संपत्तियां कब्जे में पाई गई हैं, जबकि दुर्ग में यह संख्या सबसे कम है। रायपुर के मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकानों को लेकर बोर्ड ने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

Action of Waqf Board in Raipur : फर्जी रजिस्ट्री पर सख्ती-
बोर्ड का आरोप है कि पूर्व मुतवल्लियों ने मिलीभगत कर वक्फ संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्रियां कराईं। अब इन रजिस्ट्रियों को रद्द करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। साथ ही, किराएदारों से नए सिरे से किरायानामा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Action of Waqf Board in Raipur : व्यापारियों में बेचैनी, कोर्ट जाने की तैयारी-
नोटिस मिलने के बाद दुकानदार अपने पुराने दस्तावेज और रजिस्ट्रियों के साथ जवाब दे रहे हैं। कई व्यापारी पहले से ही इस मामले को लेकर कोर्ट में हैं। माना जा रहा है कि यह विवाद जल्द ही वक्फ ट्रिब्यूनल तक पहुंच सकता है। व्यापारियों का कहना है कि उनके पास वैध दस्तावेज हैं, और वे इस कार्रवाई को कानूनी रूप से चुनौती देंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire