Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बिहार के वांटेड की करतूत, 4 दिन पहले हत्या कर बहन से मांगी फिरौती, रातापानी से मिला शव...

फिर 3 दिसंबर को बहन को कॉल कर एक लाख फिरौती मांगी, तो आवाज से उसकी पहचान हुई।

बिहार के वांटेड की करतूत, 4 दिन पहले हत्या कर बहन से मांगी फिरौती, रातापानी से मिला शव...
X

MP News : भोपाल। राजधानी के छोला इलाके से चार दिन पहले अपहृत युवक का शव रातापानी टाइगर रिजर्व से शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात बरामद किया गया। वारदात में पुलिस मृतक के दोस्त अवकेश की तलाश कर रही है। अवकेश बिहार में वांटेड अपराधी है, जो पिछले 6 साल से भोपाल में छिपा था। एडिशनल डीसीपी जोन-2 मलकीत सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर को संदीप प्रजापति 22 वर्ष के अपहरण की शिकायत परिजन ने छोला थाने में की थी। वारदात के बाद युवक की तलाश में पुलिस बिहार और नागपुर की खाक छान रही थी।

MP News : शुक्रवार को संदीप के मोबाइल के लोकेशन से रातापानी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सर्चिग कर शव देलावाड़ी से बरामद किया। डॉक्टरों ने पीएम के बाद संदीप की मौत 3- 4 दिन पहले होना बताया है। आरोपी अवकेश छह साल से संदीप के परिवार से परिचित था। पुलिस के अनुसार बहन से बातचीत पर अवकेश का संदीप से विवाद हुआ। सूत्रों की मानें तो इसका बदला लेने के लिए संदीप ने बिहार पुलिस से संपर्क किया था। नाराज अवकेश ने साजिश रची। पुलिस व परिवार को गुमराह करने 2 दिसंबर को पहले संदीप के एक्सीडेंट की सूचना दी। फिर 3 दिसंबर को बहन को कॉल कर एक लाख फिरौती मांगी, तो आवाज से उसकी पहचान हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire