Begin typing your search above and press enter to search.
नाबालिक बच्चों की ट्रैफिकिंग कर ले जा रहा आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार, तीन नाबालिक बच्चे दस्तयाब

भोपाल। जीआरपी ने काम के बहाने बच्चों को गुमराह कर ले जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन नाबालिक बच्चे दस्तयाब किए गए हैं। टीआई जीआरपी जाहिर खान ने बताया कि गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में तीन नाबालिक बच्चों की ट्रैफिकिंग के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। जीआरपी ने संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंचकर जब पड़ताल की तो एक व्यक्ति प्रेमचंद चौहान के साथ तीन नाबालिग बच्चे मिले।
वह बिहार के मऊ जिले से तीनों बच्चों के परिजनों को काम का लालच देकर उन्हें अपने साथ राजकोट गुजरात लेकर जा रहा था। पुलिस ने तीन नाबालिकों को दस्तयाब कर आरोपी को जेल भेजा है। नाबालिग बच्चे की सीडब्ल्यूसी से काउंसलिंग करवाई जा रही है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनके परिजनों को प्रत्येक बच्चे के एवज में 10 हजार रूपए महीना देने का लालच दिया था, और वह उन्हें गुजरात में मौजूद विभिन्न फैक्ट्री में काम का कहकर लेजा रहा था।
पुलिस मामले में सभी एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस की सूचना के बाद बच्चों के परिजन भी भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया है कि आरोपी उनके क्षेत्र का रहने वाला है उससे संपर्क हुआ तो उसने बच्चों को काम पर लगाने की बात कही थी। जिसके चलते उन्होंने बच्चों को उसके साथ कर दिया था। बच्चों परिजन भोपाल में अपनी गलती का प्रायश्चित भी करते हुए नजर आए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


