Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद...
नेपाल सिकलीगर समुदाय से है तऔर वैध हथियारों के निर्माण और अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोहों से जुड़ा हुआ है।

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एमपी एटीएस) ने अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े एक आरोपी को बड़वानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो पिस्टल और सैकड़ों बैरल बरामद की गई है। मध्यप्रदेश एटीएस ने आगरा-मुंबई रोड इंदौर से अवैध आर्म्स निर्माण एवं विक्रय करने वाले में नेपाल सिंह पुत्र बल्लम सिंह टकराना 33 वर्ष निवासी ग्राम उन्डीखोदरी पलसूद तहसील राजपुर थाना पलसूद जिला बड़वानी को हिरासत में लिया था।
MP News : उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते लेकर उसके कब्जे से दो देसी पिस्टल मय मैग्जीन तथा 200 से अधिक बैरल एवं शटर नली बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उक्त पिस्टल व बैरल विक्रय करने की नीयत से सूरत (गुजरात) से मंगाई थी। नेपाल सिकलीगर समुदाय से है तऔर वैध हथियारों के निर्माण और अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोहों से जुड़ा हुआ है।
MP News : पहलुओं की गहनता से जांच कर करते हुए उक्त नेटवर्क से जुड़े कोरियर का काम करने वाले, लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करने वाले तथा बैरल एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। नेपाल से पूछताछ के जरिए अवैध हथियारों के निर्माण के कारोबार के अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों तथा ऐसे संगठित गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, कल-पुर्जे, बैरल आदि उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों, राज्य एवं राज्य के बाहर क्रय/विक्रय करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह की भी गहनता से जांच की जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


