Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए का मिला हिसाब-किताब

जांच में सामने आया है कि बारहवीं पास आरोपी किराना की दुकान संचालित करता है।

क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए का मिला हिसाब-किताब
X

MP News : भोपाल। क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले सटोरिए हितेश चंदानी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन में 22 लाख रुपए का हिसाब किताब और इसके अलावा अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। आरोपी ने गेम की मास्टर आईडी रामू केवट से लेना बताया।

MP News : एसीपी क्राइम ब्रांच मुख्तार कुरैशी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने 6 मामलों में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सहज संगम अपार्टमेंट गुफा मंदिर रोड लालघाटी स्थित फ्लैट नंबर 607 में रेड की थी।

MP News : अंदर हितेष चंदानी उर्फ चूपा उर्फ हित्तू (29) पिता शिवन लाल मिला। तलाशी लेने पर हितेष के पास दो मोबाइल मिले। इन्हें चौक करने पर ऑनलाइन सट्टे से संबंधित आईडी व रकम का हिसाब-किताब मिला। जांच में सामने आया है कि बारहवीं पास आरोपी किराना की दुकान संचालित करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire