Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल और सहायक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

पूछताछ के दौरान लेखपाल और उसके सहायक से थाने में सवाल-जवाब की जा रही है, और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल और सहायक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
X

UP News : मेरठ। मेरठ के मवाना में एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल और उसके सहायक को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई जलालपुर जोरा निवासी मनोज और वीरपाल की शिकायत पर की गई थी। आरोप था कि लेखपाल मुकम्मिल और उसके सहायक गोल्डी ने जमीन की पैमाइश के लिए 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता मनोज और वीरपाल के मुताबिक, लेखपाल ने उनकी जमीन की पैमाइश करने के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस की मांग की थी।

UP News : इस पर दोनों ने एंटी करप्शन ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने पाउडर लगे 50 हजार रुपये के नोट दिए। हालांकि, जब लेखपाल ने नोट स्वीकार किए, तो उसने कहा कि सहायक गोल्डी को पैसे दे दिए जाएं। चूंकि आसपास कैमरे नहीं थे, इसलिए गोल्डी ने दोनों को बाथरूम में लेकर जाकर पैसे लिए। एंटी करप्शन टीम शुरुआत से ही उनके साथ थी और जैसे ही घूस का लेन-देन हुआ, टीम ने मौके पर लेखपाल और सहायक को गिरफ्तार कर लिया।

UP News : पीड़ित मनोज और वीरपाल ने बताया कि पहले लेखपाल ने उनकी जमीन को लेकर 5 लाख रुपये रिश्वत लेकर किसी और को नापकर दे दी, जबकि उनकी जमीन दूसरे स्थान पर थी। वे लगातार 2 महीने तक शिकायत करते रहे, लेकिन जब उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला, तो उन्होंने एंटी करप्शन टीम से मदद ली। पूछताछ के दौरान लेखपाल और उसके सहायक से थाने में सवाल-जवाब की जा रही है, और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire