Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Accident: स्कूटी से 'ऑनियन बम' लेकर जा रहे थे अचानक हुआ विस्फोट, 1 की मौत, 6 जख्मी

Accident: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में पटाखों के अचानक फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति दो पहिया वाहन पर 'ऑनियन बम'

Accident: स्कूटी से ऑनियन बम लेकर जा रहे थे अचानक हुआ विस्फोट, 1 की मौत, 6 जख्मी
X
एलुरु। Accident: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में पटाखों के अचानक फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति दो पहिया वाहन पर 'ऑनियन बम' कार्टन लेकर जा रहा था, तभी स्कूटी एक गड्ढे में गई और जक्र लगा। इसके बाद स्कूटी से वो 'बम' का कार्टन नीचे गिर गया और उसमें तेज विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक आदमी की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।


Accident: हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद स्कूटर पर दो लोग एक संकरी गली से तेज गति से स्कूटी से जा रहे हैं। उस गली की सड़क आगे जाकर चौड़ी हो जाती है और मेन सड़क से मिल जाती है, स्कूटी जब वहां पहुंचची है तभी अचानक उसमें विस्फोट हो जाता है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हुए हैं।

Accident: स्कूटी चलाने वाली की पहचान सुधाकर के रूप में हुई है। हादसे में जो छह लोग जख्मी हुई हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि पूरा इलाका धुएं से ढक गया और चारों ओर कागज के टुकड़े उड़ने लगे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire