Begin typing your search above and press enter to search.
रायपुर एयरपोर्ट रोड पर हादसा, मछलियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार TATA ACE (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में चालक को चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज गति के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह दुर्घटना हुई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


