Breaking News
Create your Account
SECL की कुसमुंडा कोल परियोजना में हादसा, ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
- Pradeep Sharma
- 15 Nov, 2024
SECL Kusmunda coal project: एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में शुक्रवार को भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी
कोरबा। SECL Kusmunda coal project: एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में शुक्रवार को भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से ठेकाकर्मी सर्वेश कुमार की मौत हो गई।
SECL Kusmunda coal project: मृतक सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे खदान में काम के दौरान यह हादसा हुआ है, जहां 42 वर्षीय सर्वेश कुमार ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
SECL Kusmunda coal project: जानकारी के अनुसार मृतक कंपनी के मेस में ही रहकर काम करता था। सुबह फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था। कंपनी के अन्य कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आगे काम शुरु नहीं करने देंगे।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

