Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Accident in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में फिर हादसा, दीवार गिरने से एक महिला की मौत, कई घायल

Accident in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में फिर हादसा, दीवार गिरने से एक महिला की मौत, कई घायल
X

Accident in Bageshwar Dham: छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक धर्मशाला की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलाहट गांव की 40 वर्षीय अनीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पांच अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है, जबकि तीन लोगों को मामूली चोटों के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण धर्मशाला की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई श्रद्धालु दब गए। प्रशासन ने दीवार गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कंट्रोल रूम (07682-245376) स्थापित किया है। गौरतलब है कि 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत और आठ लोगों के घायल होने की घटना हो चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire