Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Accident: बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रीशियन की जलकर मौत

नई दिल्ली। Accident: दिल्ली से सटे नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इस आग में जलकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Accident: जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सर्फाबाद में एक निर्माणाधीन लोटस ग्रेंडियर बैंक्विट हॉल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में उसने पूरे बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया और एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमिंदर नाम से की गई जो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।
Accident: नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने का कहना है कि बुधवार की सुबह करीब 3:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि परमिंदर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर का रहने वाला था। वह मंगलवार की देर रात जेनरेटर में तेल डालने गया था। इसी दौरान आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि धुंए की वजह से उसका दम घुट गया और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद वह आग में झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
Accident: बता दें कि इससे पहले भी इस बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी। हालांकि, उस समय कोई हताहत नहीं हुई थी। यह बैंक्विट हॉल लकड़ी का बना हुआ था, ये ही वजह रही कि इसमें आग तेजी से फैल गई और परमिंदर को बाहर निकलने के मौका नहीं मिला।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


