Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Accident: मरीज को लेकर रायपुर आ रही एम्बुलेंस ट्रक से टकराई, दो मेडिकल स्टाफ की मौत, 6 घायल अस्पताल में भर्ती

Accident: मरीज को लेकर रायपुर आ रही एम्बुलेंस ट्रक से टकराई, दो मेडिकल स्टाफ की मौत, 6 घायल अस्पताल में भर्ती
X
जगदलपुर। Accident: जगदलपुर में गुरुवार को किलेपाल क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया।


Accident: जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire