Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Accident: पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से पांच मजदूर दबे, दो मजदूरों की मौत

Accident: पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से पांच मजदूर दबे, दो मजदूरों की मौत
X

Accident: नई दिल्ली: पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

Accident: जानकारी के अनुसार, बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले कई दिनों से मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक कुएं के ऊपरी हिस्से की मिट्टी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दो मजदूर बाहर थे, जबकि पांच मजदूर अंदर काम कर रहे थे और मलबे में दब गए।

Accident: सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पोकलेन मशीनों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। प्रशासन ने बताया कि राहत कार्य लगातार जारी है और मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire