Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Accident: ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल

Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात डौंडी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Accident: ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
X

बालोद। Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात डौंडी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। Accident: हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। बाकी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। Accident: ओवरटेक कर रहा था ट्रक ड्राइवर जानकारी के मुताबिक जायलो कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव पर को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। Accident: सभी घायलों की हालत नाजुक सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक सभी घालयों की हालत काफी नाजुक है। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire