Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Accident: दोस्त संग पिकनिक पर गए 3 डॉक्टर नदी में डूबे, एक की मौत, बच्ची लापता

Accident: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के लंघाडोल गोपद नदी में रविवार को पिकनिक मनाने गए एनसीएल के 3 डॉक्टर समेत

Accident: दोस्त संग पिकनिक पर गए 3 डॉक्टर नदी में डूबे, एक की मौत, बच्ची लापता
X
सिंगरौली। Accident: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के लंघाडोल गोपद नदी में रविवार को पिकनिक मनाने गए एनसीएल के 3 डॉक्टर समेत 5 लोगों का परिवार हादसे का शिकार हो गया। नदी में डूब रही बच्ची को बचाने की कोशिश में तीन डॉक्टर गहरे पानी में चले गए, जिनमें 2 लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक डॉक्टर की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

Accident: एनसीएल के तीन डॉक्टर व विजिलेंस विभाग के दो अधिकारीयों का परिवार रविवार को पिकनिक मनाने लघाडोल के गोपद नदी के देऊरदह घाट के किनारे आया हुआ था। इसमें रिटायर डॉ प्रवीण मुंडा, डॉ हरीश सिंह, डॉ डीजे बोरा, विजिलेंस विभाग से सुनील कुमार एवं पी के भंडारी शामिल थे।

Accident: जानकारी के अनुसार सभी नदी में नहा रहा थे, इसी दौरान रिटायर्ड डॉक्टर प्रवीण मुन्डा की 13 वर्ष की बच्ची प्रेरणा ट्यूब के सहारे तैरते हुए गहरे पानी में चली गई, जिसे बचाने गए डॉ प्रवीण मुंडा, डॉ हरीश सिंह व डॉ डी जे बोरा भी डूबने लगे। जिन्हें नदी के किनारे स्थित मंदिर में मौजूद स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया।

Accident: लोगों ने डॉ मुंडा एवं डॉ बोरा को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं इस हादसे में नेहरू अस्पताल के डेंटल एचओडी डॉ हरीश सिंह की मौत हो गई। समाचार मिलने तक 13 वर्षीय बच्ची प्रेरणा की तलाश अब भी लगातार जारी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire