Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ACB Raid : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते एएसआई और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार...

आरोप है कि एएसआई राजाराम साहू ने एक मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने से बचाने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

ACB Raid : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते एएसआई और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार...
X

ACB Raid : मुंगेली। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक मेडिकल स्टोर संचालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएसआई राजाराम साहू ने एक मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने से बचाने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

ACB Raid : बता दें कि ग्राम सूरजपुरा निवासी देवेंद्र बर्मन ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि थाना लालपुर में उसके खिलाफ दर्ज मामले में एएसआई राजाराम साहू ने उसे गंभीर धाराओं से बचाने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के बाद एसीबी ने जांच शुरू की और पाया कि आरोपी एएसआई पहले ही 5,000 रुपये ले चुका था और शेष 10,000 रुपये बाद में लेने पर सहमत था।

ACB Raid : 24 फरवरी 2025 को एसीबी की टीम ने प्रार्थी को रिश्वत की शेष रकम लेकर आरोपी के पास भेजा। जब प्रार्थी ने एएसआई राजाराम साहू से बात की, तो उसने पैसे नजदीक के मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमसागर जांगड़े को देने के लिए कहा। जैसे ही प्रार्थी ने प्रेमसागर जांगड़े को रिश्वत की रकम सौंपी, एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ACB Raid : एसीबी ने राजाराम साहू और प्रेमसागर जांगड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire