Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ACB Raid : एसीबी की कार्रवाई, बिजली विभाग के सहायक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...

ACB ने प्रवीण साहू से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।

ACB Raid : एसीबी की कार्रवाई, बिजली विभाग के सहायक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...
X

ACB Raid : रायपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के चंगोराभाठा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रार्थी बी. शिवाजी राव की शिकायत के आधार पर की गई, जिन्होंने थ्री-फेज बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगे जाने की जानकारी ACB को दी थी।

ACB Raid : बता दें कि भिलाई के चरोदा निवासी बी. शिवाजी राव ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज की थी कि वह अपने एसी सर्विस व्यवसाय के लिए 12 किलोवाट थ्री-फेज बिजली कनेक्शन लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने चंगोराभाठा जोन में आवेदन किया था। लेकिन, सहायक अभियंता प्रवीण साहू ने कनेक्शन देने के एवज में 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत देने के बजाय अभियंता को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया। 21 अप्रैल 2025 को ACB रायपुर की टीम ने सुनियोजित ट्रैप आयोजित किया।

ACB Raid : प्रार्थी को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया और जैसे ही प्रवीण साहू ने 25,000 रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के चंगोराभाठा जोन में हड़कंप मच गया है। ACB ने प्रवीण साहू से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire