Top
Begin typing your search above and press enter to search.

AC compressor Blast in Raigarh: एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर,आधी रात को मची अफरा-तफरी

AC compressor Blast in Raigarh: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में अचानक हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

AC compressor Blast in Raigarh: एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर,आधी रात को मची अफरा-तफरी
X

AC compressor Blast in Raigarh: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में अचानक हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

AC compressor Blast in Raigarh: प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

AC compressor Blast in Raigarh: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एसी कंप्रेसर में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विंडो एसी के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

AC compressor Blast in Raigarh: घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire