Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Abhishek Nair: भारतीय टीम से पत्ता कटने के बाद IPL में अभिषेक नायर की वापसी, इस टीम के कोचिंग स्टाफ में हुए शामिल

Abhishek Nair: भारतीय टीम से पत्ता कटने के बाद IPL में अभिषेक नायर की वापसी, इस टीम के कोचिंग स्टाफ में हुए शामिल
X

Abhishek Nair: कोलकाता: भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से निकले जाने के बाद अभिषेक नायर की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में घर वापसी हो गई है। दो बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि नायर किस भूमिका में टीम से जुड़ेंगे। नायर की वापसी की खबर ने KKR फैंस में उत्साह भर दिया है, जो 21 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी मौजूदगी की उम्मीद कर रहे हैं।


Abhishek Nair:
41 वर्षीय अभिषेक नायर 2018 से 2024 तक केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने केकेआर अकादमी के प्रमुख और बल्लेबाजी कोच के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिछले साल केकेआर ने 10 साल बाद आईपीएल खिताब जीता, तब नायर बल्लेबाजी कोच थे। जुलाई 2024 में उन्हें गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में भारतीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने नायर, फील्डिंग कोच टी. दिलीप और स्ट्रेंथ कोच सोहम देसाई को बर्खास्त कर दिया।


Abhishek Nair:
नायर का केकेआर से गहरा नाता रहा है। गंभीर के साथ उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर में काम किया। बीसीसीआई से हटाए जाने के बाद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नायर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी, जिससे उनकी केकेआर वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं। केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर नायर की जर्सी में तस्वीर साझा कर लिखा, “घर वापसी पर स्वागत है।” मौजूदा समय में आईपीएल सीजन में केकेआर ने 7 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire