Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Abhishek-Aishwarya: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में इन्वाइट न होने पर इस कपल ने दूरबीन से देखी पूरी रस्में, अर्जुन कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा

Abhishek-Aishwarya: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में इन्वाइट न होने पर इस कपल ने दूरबीन से देखी पूरी रस्में, अर्जुन कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा

Abhishek-Aishwarya: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में इन्वाइट न होने पर इस कपल ने दूरबीन से देखी पूरी रस्में, अर्जुन कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा
X
Abhishek-Aishwarya: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल पूरे हो चुके हैं। आज दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन जब उनकी शादी हुई थी तब सोशल मीडिया नहीं था। उस समय बॉलीवुड सितारों से लेकर आम लोग तक उनकी शाही शादी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। हालांकि, बच्चन परिवार ने इस शादी में केवल चुनिंदा लोगों को ही इन्वाइट किया था। इसी बीच, बॉलीवुड के एक कपल ने दूरबीन का सहारा लेकर ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के फंक्शन्स देखे थे।


Abhishek-Aishwarya: अर्जुन कपूर का खुलासा

Abhishek-Aishwarya: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' के एक एपिसोड में इस बात का खुलासा किया था। शो के पहले सीजन में अर्जुन ने अपने चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर के बेटे जहान को बताया कि उसके माता-पिता ने अपनी छत पर दूरबीन लगाकर ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी देखी थी। रस्मों के समाप्त होने के बाद उन्होंने तालियां भी बजाईं थीं।

Abhishek-Aishwarya: शादी में मचा था हंगामा

Abhishek-Aishwarya: बच्चन परिवार ने मीडिया को भी शादी में नहीं बुलाया था। इसके बावजूद, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की एक झलक पाने के लिए मीडिया बिना निमंत्रण के ही अमिताभ के बंगले प्रतीक्षा के बाहर जमा हो गई थी। लेकिन बच्चन परिवार ने सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतजाम किए थे कि मीडिया को कपल की एक भी झलक नहीं मिल पाई। शादी के दौरान अमर सिंह की सुरक्षा टीम पपराजी को वहां से हटाने लगी, जिससे पपराजी नाराज हो गए और उन्होंने कई महीनों तक बच्चन परिवार पर बैन लगा दिया था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire