Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

AB de Villiers: एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट में वापसी का दिया हिंट, जानिए कमबैक को लेकर क्या बोले Mr 360...

AB de Villiers: एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट में वापसी का दिया हिंट, जानिए कमबैक को लेकर क्या बोले Mr 360...
X

AB de Villiers: नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट दिग्गज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट में वापसी को लेकर बड़ा हिंट दिया है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। डिविलियर्स का कहना है कि वह आईपीएल में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन अपने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए मस्ती कर सकते हैं। एक शो के दौरान डिविलियर्स ने कहा, ‘मैं जल्द ही क्रिकेट खेल सकता हूं। हालांकि, अभी कुछ भी तय नहीं है। ‘मैं RCB या साउथ अफ्रीका टूर या किसी सीरियस खेल की बात नहीं कर रहा हूं। मैं किसी ऐसे जगह खेलना चाहता हूं, जहां मैं क्रिकेट का मजे ले सकूं।’

AB de Villiers: बच्चों के दबाव में डिविलियर्स डिविलियर्स ने कहा कि इसकी वजह उनके बच्चे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चे मुझ पर दबाव बना रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं उनके साथ नेट्स पर जा सकता हूं और मेरा बेटा बोलिंग मशीन से गेंदबाजी करे। अगर मुझे अच्छा लगा तो फिर मैं शायद कुछ कैजुअल क्रिकेट खेलूं। मैं एक बार फिर से प्रयास करूंगा। देखता हूं कि यह आंख (बाईं वाली) अभी भी काम करती है या नहीं लेकिन दाईं आंख बिलकुल ठीक है।’

AB de Villiers: उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह अपने बच्चे की प्रेरणा से क्रिकेट का मजा लेना चाहते हैं और इमरान ताहिर से प्रेरित होकर वह कहीं भी अपनी टीम में उन्हें शामिल करना चाहेंगे। नवंबर 2021 में डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, ताकि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें। अब, वह वापसी की इच्छा रखते हुए, सिर्फ मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलने का विचार कर रहे हैं, न कि किसी लीग या बड़े टूर्नामेंट में।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire