Create your Account
एशियन न्यूज का आयुष्मान कॉन्क्लेव और अवार्ड सीजन-II आज, होटल VW ग्रैंड कैन्यन में होगा सेवाभावी चिकित्सकों का होगा सम्मान, डिप्टी सीएम अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल होंगे अतिथि
- VP B
- 12 Jul, 2025
AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD : रायपुर। छत्तीसगढ़ और देश में सबसे तेज सेटलाइट न्यूज चैनल एशियन न्यूज के मंच पर 12 जुलाई को VW Grand Canyon में AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 का आयोजन होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ और देश में सबसे तेज सेटलाइट न्यूज चैनल एशियन न्यूज के मंच पर 12 जुलाई को VW Grand Canyon में AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 का आयोजन होगा। एशियन न्यूज के मंच पर AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 में चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान होगा।
आज शनिवार 12 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे होटल VW Grand Canyon में होने वाले AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य अतिथि होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे। AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयुष कॉन्क्लेव एंड अवार्ड सीज़न-I की रही उल्लेखनीय उपलब्धि
बता दें कि एशियन न्यूज और न्यूजप्लस21 हर साल जुलाई माह में AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD का आयोजन किया जाता रहा है। AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD का पिछला आयोजन 17 जुलाई 2024 को होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में किया गया था। AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE में प्रदेश के एक्सपर्ट चिकित्सकों ने छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सेवा के विस्तार और भविष्य की जरूरतों पर अपने विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम श्री अरुण साव स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के समाने रखे थे।
AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD सीजन.I एक्सपर्ट चिकित्सक पैनल से मिले सुझाव पर केंद्रीय चिकित्सा संस्थान एम्स रायपुर में बाहर से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए रेस्ट हाउस, अंग दान व प्रत्यारोपण के लिए लैब एवं नियमों के सरलीकरण,स्कीन एवं स्टेमसेल बैंक की मांग सामने आई थी। जिस पर रेस्ट हाउस की मांग को राज्य सरकार की ओर से तत्काल मंजूरी दे दी गई, अन्य मांग पूरी होने की प्रक्रिया में है।
एक्सपर्ट चिकित्सक पैनल की ओर से प्रदेश के सबसे बड़े पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती और जूनियर डॉक्टरों के चिकित्सा भत्ते में बढ़ोत्तरी की मांग रखी थी, जिस पर अमल करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंच से ही इस मांग को पूरा करने का ऐलान किया। आज प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को उपचार किया जा रहा है।
AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 एक्सपर्ट चिकित्सक पैनल द्वारा छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सेवा के विस्तार और भविष्य की जरूरतों पर अपने विचार रखेंगे। एशियन न्यूज का यह मंच प्रदेश के एक्सपर्ट चिकित्सक पैनल और सरकार को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उम्मीद की जा रही है कि AAYUSHΜΑΝ CONCLAVE AND AWARD SEASON-II 2025 में मंच पर भी कुछ नया होगा..जिससे छत्तीसगढ़ के पहचान मेडिकल हब के रूप में देश में उभर कर सामने आएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 3. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 4. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

